फतेहपुर चक्र, फतेहपुर
लंच पैकेट वितरित किए गए
फतेहपुर जनपद के लोधीगंज बाईपास में दूर दूर से पैदल ही अपने घर को जा रहे पथिकों को विकास इंसाफ पार्टी द्वारा दोपहर में लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है हमारे विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोमदत्त मौर्या जी, राष्ट्रीय महासचिव नीरज सिंह साथ ही समाजसेवी देव त्रिपाठी मौजूद रहे। जिसमें लोगो को सेनेटाइज कराना और सोशल डिस्टेनसिंग का ध्यान भी रखा जा रहा था। कई दिनों के भूखे पथिकों को राजकुमार लोधी जी द्वारा लंच पैकेट दिया गया।
सोमदत्त मौर्य जी ने लोगो को कोरोना से बचने की सावधानियां बताई।
लोधीगंज में पुलिस प्रशासन का भी भरपूर सहयोग रहा और पुलिस वालों का उत्साहवर्धन किया गया।
विकास इंसाफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार लोधी जी द्वारा कल सभी आगंतुकों और ड्यूटी पर लगे पुलिस प्रशासन को चाय का इंतजाम किया जाएगा।